फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Action will be taken if heigine will not maintained

साफ-सफाई न मिलने पर होगी कार्रवाई : एसपी

Fri, 15 Jan 2021 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if  heigine will not maintained
अमेठी। आगामी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को एसपी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य परेड के साथ अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। समीक्षा के बाद एसपी ने परिसर के साथ परिवहन शाखा की साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर बनाने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया।
विज्ञापन

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस को समारोह पूर्वक आयोजित कराने की कोशिश में जुटे एसपी दिनेश सिंह शुक्रवार को अचानक अमेठी स्थित पुलिस लाइन पहुंच गए। पुलिस लाइन में आयोजित होने वाली परेड के दृष्टिगत टोलियों के निरीक्षण व पूर्वाभास की हकीकत देखी।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी ने क्वार्टरगार्द, परिवहन शाखा, स्टोर, कैश व मेस के साथ परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई से असंतुष्ट एसपी ने जिम्मेदारों को फटकार लगाई। एसपी ने परिसर के साथ सभी शाखाओं की नियमित साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन का निर्देश देते हुए अवकाश से आने वाले कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण व कोरोना जांच के बाद ड्यूटी पर भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने संक्रमण से बचाव के लिए कर्मियों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने की नसीहत देते हुए गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग व्यवस्था कायम रखते हुए परेड व अन्य कार्यक्रमों की तैयारी पूरी रखने का निर्देश दिया। एसपी ने साफ-सफाई में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed