{"_id":"65b7f576dd765d955a0b1e94","slug":"action-will-be-taken-if-grading-of-departments-is-bad-amethi-news-c-96-1-ame1002-112753-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: विभागों की ग्रेडिंग खराब होने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: विभागों की ग्रेडिंग खराब होने पर होगी कार्रवाई
Tue, 30 Jan 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 30 Jan 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को समीक्षा बैठक में डीएम राकेश कुमार मिश्र के तेवर सख्त रहे। डीएम ने अफसरों से कहा कि विकास योजनाओं व कार्यों की वह खुद मॉनीटरिंग करें। किसी भी विभाग की ग्रेडिंग कम आई तो संबंधित विभागीय अफसरों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
डीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर आधारित शासन के सर्वोच्च विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा अफसरों के साथ की। डीएम ने विभाग से जुड़ी योजनाओं व कार्यक्रमों को निर्धारित समय में पूर्ण करने को कहा। डीएम ने स्पष्ट किया कि जिन विभागों के कार्यक्रम क्रियान्वयन में रैकिंग खराब हुई है, वे सुधर जाएं। ऐसे विभाग अपनी प्रभावी कार्ययोजना बनाकर स्वयं नियमित समीक्षा करें और आगामी माह में रैकिंग को बेहतर बनाएं।
डीएम ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अंतर्गत चिकित्सकों, दवाओं की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, टीकाकरण की प्रगति जानी। लोक निर्माण विभाग को जिले में नई सड़क व सेतुओं का निर्माण, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने पर जोर दिया। पावर काॅर्पोरेशन को रोस्टर के अनुसार विद्युत अपूर्ति करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
डीएम ने जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों का सत्यापन कराए जाने की बात कही। इसके साथ ही आईजीआरएस, मुख्यमंत्री पोर्टल, जनता दर्शन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का भी समय सीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने एवं संबंधित शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ सूरज पटेल, डीडीओ तेजभान सिंह, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह समेत संबंधित सभी अधिकारी मौजूद रहे।