फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Action will be taken against organizing programs without permission

Amethi News: बिना अनुमति कार्यक्रम करने पर होगी कार्रवाई

Wed, 10 Apr 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 10 Apr 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against organizing programs without permission
अमेठी सिटी। लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके उन्हें सुविधा व सि-विजिल एप के बारे में जानकारी दी गई। कहा गया कि बिना अनुमति के कोई भी कार्यक्रम करने पर संबंधित राजनैतिक दल के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम निशा अनंत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सुविधा व सि-विजिल एप प्रयोग का प्रशिक्षण प्रोजेक्टर के माध्यम से ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित विश्वकर्मा ने दिया। पदाधिकारियों को चुनाव के दौरान जनसभा, रैली, वाहन, लाउडस्पीकर, अस्थाई चुनाव कार्यालय, हेलीपैड, हेलीकॉप्टर, होर्डिंग, पोस्टर, बैनर आदि की अनुमति प्राप्त करने के लिए सुविधा एप पर निर्धारित प्रारूप पर ऑनलाइन आवेदन करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि राजनैतिक दलों को बार-बार निर्वाचन कार्यालय दौड़ना न पड़े, इसके लिए आयोग ने सभी प्रकार की अनुमतियों के लिए सुविधा एप विकसित किया है। बिना अनुमति के कोई भी कार्यक्रम आयोजित करने पर संबंधित राजनैतिक दल के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के तहत कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने बताया कि सी-विजिल ऐप को ऐसे किसी भी स्मार्टफोन में इंस्टॉल किया जा सकता है, जिसमें कैमरा, इंटरनेट कनेक्शन और जीपीएस एक्सेस हो। शिकायत दर्ज करने से पहले आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली गतिविधि की केवल एक तस्वीर या 2 मिनट का वीडियो और संक्षिप्त में इसका वर्णन कर दें। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार मिश्रा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अमित सिंह सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed