फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Action will be taken against negligence in protection of destitute cattle

Amethi News: निराश्रित गोवंशों के संरक्षण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Fri, 12 Jan 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 12 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against negligence in protection of destitute cattle
अमेठी सिटी। निराश्रित गोवंश के संरक्षण की हकीकत देखने के लिए नोडल अधिकारी प्रबंध निदेशक अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम राधेश्याम बृहस्पतिवार को जिले में पहुंचे। उन्होंने अस्थायी गो आश्रय केंद्र सेवरा, मऊ अतवारा, गुन्नौर एवं रसूलाबाद का निरीक्षण किया। इस दौरान भूसे का स्टॉक, पेयजल व्यवस्था के साथ ठंड में बचाव प्रबंध के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी ने बृहस्पतिवार को अचानक मुसाफिरखाना तहसील के अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल सेवरा, मऊ अतवारा, गुन्नौर एवं रसूलाबाद पहुंच गए। आश्रय केंद्र में मौजूद भूसे का स्टॉक जांचा। हरे चारे का प्रबंध, चूनी-चोकर तथा गोवंशों के टीकाकरण का सत्यापन किया। निरीक्षण के बाद पशु चिकित्सकों को ठंड के मौसम को देखते हुए गोवंशों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तो पंचायत सचिव को भूसे के स्टॉक के साथ हरा चारा व अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अफसरों को नियमित गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण करने तथा संरक्षण में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया। निरीक्षण में सीवीओ डॉ. जेपी सिंह, एसडीएम सविता यादव के साथ बीडीओ प अन्य जिम्मेदार अफसर व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed