फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Action will be taken against illegal ultrasound centers

Amethi News: अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर होगी कार्रवाई

Thu, 14 Sep 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 14 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against illegal ultrasound centers
अमेठी। अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ अभियान चलाकर छापा मारकर कार्रवाई करें। अनियमितता मिलने पर कठोर कार्रवाई करने के साथ उत्तरदायित्व भी तय करें। इसकी निगरानी खुद सीएमओ व एसीएमओ करें। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम राकेश कुमार मिश्र ने योजनाओं की प्रगति में सुधार लाने का निर्देश दिया। डीएम ने अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं का और बेहतर बनाने के लिए उपकरण आदि की खरीद करने के साथ स्टाफ की कमी को पूरा करने का आदेश दिया है। बैठक में संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा योजना, नवजात शिशु टीकाकरण, आशा का भुगतान आदि के बारे में जानकारी ली। बैठक में सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, सीडीओ सान्या छाबड़ा, एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद समेत सभी चिकित्साधीक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं, जिला बाल संरक्षण समिति की भी समीक्षा डीएम ने की। उन्होंने ट्रैक द मिसिंग चाइल्ड पोर्टल पर लावारिस/गुमशुदा बच्चों की सूचना अपलोड करने के निर्देश पुलिस विभाग को दिए। कहा कि किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के समक्ष लंबित मामलों की समीक्षा एवं निस्तारण की कार्रवाई समय से की जाए।
विज्ञापन

एसपी डॉ. इलामारन जी, जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, उपायुक्त उद्योग राजीव पाठक, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप तिवारी, बाल संरक्षण अधिकारी अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed