फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   action plan

वार्षिक कार्ययोजना पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश

Thu, 28 Jan 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
action plan
गौरीगंज (अमेठी)। ग्राम पंचायत स्तर पर खुली बैठक में तैयार वार्षिक कार्ययोजना विभागीय पोर्टल पर 31 जनवरी तक अपलोड होनी है। पंचायतों की ओर से कार्य योजना अपलोड नहीं होने पर डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायतों को पत्र भेजकर निर्धारित तिथि के अंदर कार्ययोजना अपलोड करते हुए सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

निदेशक पंचायतीराज ने दो अक्टूबर से 31 जनवरी के मध्य वित्तीय वर्ष 2021-22 में ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले विकास कार्यों की वार्षिक कार्य योजना तैयार कराने का निर्देश दिया था। निदेशक के निर्देश पर जिले की सभी 682 ग्राम पंचायतों में खुली बैठक कराकर प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। खुली बैठक में आए प्रस्ताव को नियमानुसार कार्य योजना में शामिल करते हुए 31 जनवरी तक विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया था। बावजूद इसके अब तक किसी भी पंचायत की कार्ययोजना पोर्टल पर अपलोड नहीं है। ऑनलाइन समीक्षा में प्रकरण उजागर होने के बाद डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने जिले के सभी ब्लॉक के एडीओ पंचायत/प्रशासक को पत्र भेजा है। जारी पत्र में सभी को निर्धारित तिथि तक अपने-अपने ब्लॉक की समस्त ग्राम पंचायतों की अंतिम रूप से अनुमोदित कार्ययोजना ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड कराने का निर्देश दिया है। डीपीआरओ ने बताया कि पोर्टल पर कार्ययोजना अपलोड नहीं होने की स्थिति में संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed