फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Action on inspector, 12 arrested

हल्का दरोगा लाइन हाजिर, अब तक 12 गिरफ्तार

Mon, 17 Oct 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Action on inspector, 12 arrested
गौरीगंज (अमेठी)। जगदीशपुर के गाईमऊ गांव में बारावफात के दिन हुए बवाल के मामले में पुलिस ने 13 नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें से अब तक 12 की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं मामले की सीओ द्वारा रिपोर्ट मिलने पर एसपी ने हल्का दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

बारावफात के दिन जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गाईमऊ गांव में जुलूस निकाला गया था। इस दौरान समुदाय विशेष के कुछ युवाओं ने गांव में ही स्थापित मां दुर्गा मंदिर के पास पटाखे फोड़े थे। वहां पूजा कर रहे गांव के एक युवक ने विरोध किया तो युवाओं ने उन पर भड़क गए थे। आरोप है कि युवओं ने उनकी पिटाई भी की थी।
विज्ञापन

थोड़ी ही देर में दोनों पक्ष से लोग जुट गए और बवाल बढ़ने लगा। सूचना पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने स्थिति संभालते हुए जुलूस को आगे बढ़वा दिया था। बाद में पुलिस ने एक ग्रामीण की तहरीर पर 13 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। जगदीशपुर पुलिस अब तक नामजद में से 10 को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो के आधार पर भी पुलिस ने दो की पहचान कर सोमवार को उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। सब का चालान न्यायालय भेज दिया गया है। उधर घटना के बाद एसपी डॉ. इलामारन जी. ने मामले की जांच सीओ को सौंपी थी। सीओ की रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने हल्का दरोगा दलजीत सिंह को लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया। लाइन हाजिर होने के बाद दरोगा ने पुलिस लाइंस पहुंचकर अपनी आमद करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed