{"_id":"65a53f98259440dab101c077","slug":"action-on-147-villages-stopped-amethi-news-c-96-1-ame1003-12136-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कमिश्नरी में अपील के चलते रोकी गई 147 गांवों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कमिश्नरी में अपील के चलते रोकी गई 147 गांवों पर कार्रवाई
Mon, 15 Jan 2024 07:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 15 Jan 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी सिटी। जिले के 147 गांवों में करीब दो करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में डीपीआरओ कार्यालय की ओर से कार्रवाई रोक दी गई है। इस मामले में ग्राम पंचायतों की ओर से कमिश्नरी में अपील की गई है। ऐसे में अब मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद ही जिला प्रशासन की ओर से अगला कदम उठाया जाएगा।
बाजार शुकुल ब्लॉक के इक्काताजपुर गांव निवासी सुरजीत यादव ने डीएम को शिकायती पत्र देकर पंचायतीराज विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। जिसके बाद विभाग की ओर से मामले में जांच शुरू की गई। जांच के बाद पंचायत राज विभाग ने जिले के 147 ग्राम पंचायतों को नोटिस भेज कर वित्तीय अनियमितता के मामले में जवाब मांगने के साथ ही अन्य कार्रवाई शुरू की। कुछ पंचायतों ने जवाब दिया तो कुछ ने जवाब ही नहीं दिया। डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने बताया कि इन 147 ग्राम पंचायतों को नोटिस भेजने के बाद आरसी काटने की तैयारी की गई थी। लेकिन, अब इस मामले में ग्राम पंचायतों ने कमिश्नरी में अपील की है। जहां से फैसला आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।