{"_id":"6037e9bf8ebc3e8ccb01ef55","slug":"action-amethi-news-lko5667688120","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। खाद की गुणवत्ता परखने और कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जिले की 30 उर्वरक दुकानों की जांच की गई। अनियमितता मिलने पर दो विक्रेताओं का अनुबंध पत्र निलंबित करने के साथ दो अन्य दुकानदारों से जवाब मांगा है। इस दौरान खाद के पांच नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
रवी सीजन में किसानों को निर्धारित मूल्य पर गुणवत्ता युक्त खाद व बीज मुहैया कराने के लिए डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर कृषि विभाग जांच कर रहा है। इस क्रम में जिला कृषि अधिकारी अखिलेख पांडेय ने उर्वरक की 30 दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तिलोई के जतरा में सिंह खाद विक्रेता के स्टॉक में अंतर मिला तो आईएफएफडीसी कृष्णानगर में किसानों की खतौनी से अधिक खाद निर्गत करने का मामला प्रकाश में आया। दुकान में अनियमितता मिलने पर कृषि अधिकारी ने दोनों का लाइसेंस निलंबित कर दिया। इसी तरह रामशंकर गुप्ता खाद भंडार इंहौना व प्रदीप खाद भंडार मुसाफिरखाना में प्वाइंट ऑफ सेल मशीन बंद होने, स्टॉक व रेट बोर्ड प्रदर्शित नहीं होने पर दोनों नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। निरीक्षण के दौरान उर्वरक के पांच नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।