{"_id":"6775905c2e679ba79b01ec54","slug":"accused-of-threatening-to-divorce-if-dowry-demand-is-not-met-amethi-news-c-96-1-ame1002-132372-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तलाक देने की धमकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तलाक देने की धमकी का आरोप
Thu, 02 Jan 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दहेज की मांग पर पूरी न होने पर विवाहिता ने पति के अलावा कई अनय ससुरालीजनों पर प्रताड़ना व तलाक देने की धमकी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है।
भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के इमलीगांव चूपी निवासी रफीक की पुत्री हदीसुल निशा का निकाह अयोध्या जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र के उछापाली गांव निवासी जैनुल आबदीन उर्फ आजाद के साथ वर्ष 2019 में हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से पति व अन्य ससुरालीजन विवाहिता से दो लाख रुपये नकद व बाइक की दहेज के रूप में मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। प्रताड़ना से तंग आकर हदीसुल मायके में रहने लगी।
पीड़िता का यह भी आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उन्हें तलाक देने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने पति के साथ सास किताबुल निशा, ननद सलमा, कमरजहां, बहनोई दिलशाद, ससुर इसराइल, देवर इम्तियाज और आरिफ पर केस दर्ज करवाया है। एसओ तनुज पाल ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।