{"_id":"694992ce89a85035230a6834","slug":"accused-of-snatching-a-moped-from-a-youth-who-was-going-to-buy-medicine-amethi-news-c-96-1-ame1002-155087-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दवा लेने जा रहे युवक से मोपेड छीनने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दवा लेने जा रहे युवक से मोपेड छीनने का आरोप
Tue, 23 Dec 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर।
ठेगहा गांव निवासी शशिकांत कोरी से सोमवार को दवा लेने जाते समय कोलवा गांव के पास मोपेड छीने जाने का आरोप लगा है। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि यह घटना वाहन छीनने की नहीं, बल्कि धन के लेनदेन से जुड़ा विवाद प्रतीत हो रही है।
ठेगहा गांव निवासी जगन्नाथ मौर्य ने बताया कि वह गांव के पास बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। बबुरी गांव निवासी कालीदीन यादव ने करीब चार माह पहले अपनी मोपेड मरम्मत के लिए दुकान पर दी थी। मरम्मत पूरी होने के बाद धनराशि उपलब्ध न होने पर मोपेड दुकान पर ही खड़ी रही। सोमवार को गांव के ही शशिकांत कोरी ने दवा लाने की बात कही, जिस पर मोपेड दे दी गई। शशिकांत के अनुसार मोपेड लेकर जाते समय कोलवा गांव के पास पांच लोगों ने रास्ता रोका। आरोप है कि उन लोगों ने मोपेड अपने कब्जे में ले ली और वहां से चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शशिकांत को थाने लाकर पूछताछ की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई।
इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। प्रारंभिक जांच में प्रकरण धन के लेनदेन से जुड़ा दिखाई दे रहा है। सभी पहलुओं की जांच जारी है। जांच पूरी होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।