फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Accused of kidnapping and demanding ransom, young man found unconscious

Amethi News: अपहरण कर फिरौती मांगने का आरोप, बेहोश मिला युवक

Mon, 26 Aug 2024 11:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 26 Aug 2024 11:31 AM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping and demanding ransom, young man found unconscious
जगदीशपुर (अमेठी)। क्षेत्र के नसीराबाद पिछूती गांव निवासी एक युवक का शनिवार को रानीगंज बाजार से दो लोगों ने अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद परिजनों से दस हजार रुपये की फिरौती मांगी। परिजन फिरौती की रकम लेकर उसकी तलाश करते रहे।
विज्ञापन


उधर, रविवार को युवक बेहोशी की हालत में पूर्वांचल एक्स्रप्रेसवे पर बेहोशी की हालत में मिला। फिलहाल पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुटी है।

जगदीशपुर थाने के नसीराबाद पिछूती गांव निवासी राम प्रकाश यादव शनिवार को गांव के एक युवक को बाइक से छोड़ने रानीगंज बाजार आया था। इसके बाद रानीगंज बाजार से राम प्रकाश लापता हो गया। काफी देर बाद राम प्रकाश की पुत्री रुचि के फोन पर एक मोबाइल नंबर से कॉल आई और कहा उसके पिता का अपहरण हो गया है। जान बचानी हो तो दस हजार रुपये भेज दो। फोन करने वाले ने बिना पुलिस को सूचना दिए पैसा लेकर रानीगंज बुलाया।
विज्ञापन

इसके बाद बार-बार लोकेशन बदल कर इधर-उधर बुलाता रहा। फिर मोबाइल भी बंद कर लिया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। रविवार सुबह राम प्रकाश के बाजारशुकुल से गुजरने वाले पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर भटमऊ गांव के पास बेहोशी की हालत में मौजूद होने की सूचना मिली। परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। राम प्रकाश ने बताया कि रानीगंज में एक युवक ने बाइक से लिफ्ट मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी दूर पर उसका दूसरा साथी मिला और उसे भी बाइक पर बैठा कर खुद बाइक चलाने लगा। उसे एक स्थान पर ले जाकर पिटाई करते हुए मौजूद 10400 रुपये व बाइक छीन लिया। सुबह उसे फेंक कर फरार हो गए। एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि मामला संदिग्ध है। रामप्रकाश रात भर अपने दोस्त के साथ था। दोस्त की पहचान हो गई है। उसको बुलाया गया है। बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed