{"_id":"69cebc02e303fbb5fb0d8ced","slug":"accused-of-forcibly-making-a-path-through-a-soldiers-farm-amethi-news-c-96-1-ame1002-162472-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सैनिक के खेत से जबरन रास्ता बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सैनिक के खेत से जबरन रास्ता बनाने का आरोप
Fri, 03 Apr 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना के नेवादा गांव निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल अरुणोदय सिंह ने अपने पैतृक खेत में जबरन रास्ता बनवाने का आरोप लगाते हुए डीएम संजय चौहान और एसपी सरवण टी से न्याय की गुहार लगाई है।
उन्होंने बताया कि उनकी भूमि पर पहले से कुछ लोगों ने कब्जा कर रास्ता बना लिया था। इसे हटाने के लिए दिसंबर 2023 में हदबंदी का मामला दायर किया गया। 30 मार्च को राजस्व विभाग से पैमाइश का नोटिस मिलने पर वह अवकाश लेकर गांव पहुंचे। आरोप है कि एक अप्रैल को तहसीलदार राहुल सिंह और कानूनगो चन्द्रदेव सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन पैमाइश सही तरीके से नहीं की गई। जिस दूरी को पहले कई बार 48 मीटर नापा गया था, उसे मौके पर 44 मीटर दर्ज किया गया।
विरोध के बावजूद अधिकारियों ने आपत्ति नहीं मानी और खेत के हिस्से से रास्ता निकलवा दिया। अरुणोदय सिंह का कहना है कि इस रास्ते का उपयोग अब असामाजिक तत्व कर रहे हैं, जिससे परिवार में भय है। घर में महिलाएं और बच्चे रहते हैं, जिनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उन्होंने डीएम से अवैध रास्ता बंद कराने, निष्पक्ष जांच कराने और दोबारा सही पैमाइश कराने की मांग की है।