फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   AC blowing hot air in emergency ward

Amethi News: इमरजेंसी वार्ड में गर्म हवा फेंक रहे एसी

Sat, 28 Jun 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 28 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
AC blowing hot air in emergency ward
जिला अस्पताल के हीटवेव वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
अमेठी सिटी। उमस भरी गर्मी में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीजों का हाल बेहाल है। दो वार्डों में लगे एसी गर्म हवा फेंक रहे हैं। तीसरे कमरे में सिर्फ दो पंखे लगे हैं, जो गर्मी से निजात दिलाने में नाकाफी हैं। अस्पताल प्रबंधन इस अव्यवस्था को दूर करने के लिए संजीदा नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन



इमरजेंसी में शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे वार्डों में भर्ती मरीज गर्मी से परेशान दिखे। इमरजेंसी कक्ष में तीन मरीज पहुंचे, जहां सिर्फ पंखा चल रहा था। जनरल वार्ड एक (हीटवेव वार्ड) में छह बेडों पर मरीज भर्ती मिले। इसमें एक एसी और चार पंखे लगे मिले। एसी चल रहा था, लेकिन गर्म हवा आ रही थी। चार में से दो पंखे बहुत धीमे चल रहे थे। वार्ड नंबर तीन में एसी लगा था, लेकिन कमरे का तापमान बहुत ज्यादा था। यहां भर्ती छह मरीज भी गर्मी से हलकान थे। जनरल वार्ड दो की दशा सबसे बदतर थी। यहां लगे दाेनों पंखों से गर्म हवा आ रही थी।
विज्ञापन



सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि एसी अगर सही काम नहीं कर रहे हैं तो उन्हें सही कराया जाएगा। अन्य वार्डों में कूलर की व्यवस्था कराई जाएगी। जल्द ही मरीजों की सहूलियत के लिए अन्य जरूरी व्यवस्थाएं करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्नानघर में रखे डस्टबिन
वार्ड नंबर दो में अटैच प्रसाधन और स्नानघर बना हुआ है। प्रसाधन तो ठीक है, लेकिन स्नानघर में डस्टबिन रख दिए गए हैं। इनमें कचरा भरा मिला, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है।




इमरजेंसी के बाहर बेंच हैं, लेकिन छाया नहीं
इमरजेंसी के बाहर करीब छह सीमेंट की बेंच रखी गई हैं, लेकिन सभी धूप में। वहीं कुछ पेड़ लगे हैं, जिनकी छांव में मरीज और तीमारदार बैठे मिले। कुछ लोग तो इमरजेंसी से कुछ दूरी पर कैंटीन में जाकर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed