{"_id":"680a92505025d7a2dc09cd33","slug":"abhishek-selected-for-asian-race-amethi-news-c-96-1-ame1022-138995-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एशियन दाैड़ के लिए अभिषेक का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एशियन दाैड़ के लिए अभिषेक का हुआ चयन
Fri, 25 Apr 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र के पूरे शुक्लान मजरे भेवई गांव निवासी अभिषेक पाल ने पांच किमी दौड़ में गोल्ड व 10 किमी दौड़ में सिल्वर पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दाैड़ में बेहतर प्रदर्शन करने पर उनका चयन एशियन दाैड़ प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
28 वीं नेशनल फेडरेशन सीनियर दाैड़ प्रतियोगिता-2025 का आयोजन केरल के कोच्चि स्थित महाराजा कॉलेज स्टेडियम में 21 से 25 अप्रैल को किया गया। जिसमें इंडियन आर्मी, रेलवे, नेवी, पुलिस स्पोर्ट्स के अलावा दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, एमपी, हरियाणा, राजस्थान सहित कई राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
रेलवे स्पोर्ट्स की ओर से अभिषेक पाल ने प्रतिनिधित्व करते हुए पांच किमी की दौड़ 13 मिनट 40 सेकंड में पूरी करके प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार 10 किमी की दौड़ 29 मिनट 14 सेकंड में पूरी करके दूसरा स्थान हासिल करके रजत पदक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। अभिषेक के चाचा कमलेश पाल ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन से अभिषेक का चयन एशियन दाैड़ प्रतियोगिता के लिए हो गया है। जिसका आयोजन अगले माह 27 मई से 31 मई को साउथ कोरिया में होना है।