फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A young man who came to participate in the Kalash Yatra drowned in the river, died

Amethi News: कलश यात्रा में शामिल होने आया युवक नदी में डूबा, मौत

Wed, 09 Oct 2024 03:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 09 Oct 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
A young man who came to participate in the Kalash Yatra drowned in the river, died
अमेठी सिटी। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के मटियारीकला घाट पर कलश यात्रा में शामिल होने आया युवक नहाते समय गोमती नदी में डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबे युवक का शव बरामद कर लिया है। युवक सुल्तानपुर जिले का निवासी था।
विज्ञापन



सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाने के रंगवा मजरे फत्तेपुर गांव निवासी विदेशी का पुत्र सुनील निषाद (190-) मंगलवार को गांव में पूजा पंडाल में दुर्गा प्रतिमा स्थापना से पहले कुछ लोगों संग कलश भरने भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के मटियारीकला घाट आया था। कलश में जल भरने से पहले सुनील साथियाें के संग गोमती नदी में नहा रहा था। इसी दौरान अचानक सुनील नदी में डूब गया।
विज्ञापन



सुनील के डूबने की सूचना पर घाट पर हड़कंप मच गया। आननफानन लोगों ने गोमती में तलाश शुरू करते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सुनील का शव बरामद किया। एसओ तनुज पाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed