फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A young man was murdered in Jamo, his head was separated from his body

Amethi News: जामों में युवक की हत्या, सिर धड़ से अलग किया

Tue, 22 Apr 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 22 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A young man was murdered in Jamo, his head was separated from his body
जामो (अमेठी)। कल्याणपुर गांव में सोमवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। मुर्गी फार्म पर सो रहे शिवम कोरी (25) की बांके से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों की क्रूरता का आलम यह रहा कि शिवम का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना के बाद से गांव में तनाव है। पुलिस ने चार नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पिता छोटेलाल ने बताया कि शिवम मजदूरी करता था। सोमवार रात गांव के बाहर रितेश के मुर्गी फार्म पर गया था। देर रात तक घर न लौटने पर जब परिजन ढूंढने पहुंचे, तो वह फार्म पर खून से लथपथ पड़ा मिला। ग्रामीणों के साथ परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। वहां पहुंचने पर शिवम को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को दी तहरीर में बताया गया है कि दो युवक मुर्गी फार्म पर पहुंचे और चाकू व बांके से ताबड़तोड़ हमला कर शिवम की जान ले ली।
विज्ञापन




एसपी फोर्स व फोरेंसिक टीम संग पहुंचीं
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, अपर पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र कुमार, भारी फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और सबूत जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन





शराब पीने के विवाद में हुई शिवम की हत्या
सूत्रों के अनुसार सोमवार देर शाम विवेक मानसिंह व विकास यादव के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनमें आपस में विवाद हो गया। इसी बीच दोनों ने शिवम पर बांके से हमला कर दिया। इंस्पेक्टर विवेक सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हत्या का कारण पता चलेगा।



एक वर्ष में ही उजड़ गया सुहाग

शिवम की हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी माधुरी का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल में मौजूद वह बार-बार यही कह कर बेसुध हो जा रही थी कि हे भगवान, अब किसके सहारे जिऊंगी...। एक वर्ष पहले 20 अप्रैल 2024 को ही शिवम की शादी हुई थी। शिवम की मां विमला देवी भी दहाड़े मारकर रो रही थीं। बहनें रेखा, रेनू, प्रीति और प्रिया, भाई आजाद और पिता छोटेलाल का भी रो रोकर बुरा हाल रहा। पूरे गांव में मातम पसरा है।




विवेक मानसिंह व विकास यादव पर हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। गांव में पुलिस टीम तैनात की गई है।



अपर्णा रजत कौशिक, एसपी अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article