फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A young man was called on the pretext of showing a pistol and shot dead.

Amethi News: पिस्तौल दिखाने के बहाने बुला कर युवक को मारी गोली, मौत

Sat, 09 May 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 09 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
A young man was called on the pretext of showing a pistol and shot dead.
पीपरपुर के खानापुर में युवक की हत्या के बाद गांव में तैनात पुलिस फोर्स। स्रोत: ग्रामीण
अमेठी सिटी। पीपरपुर के खानापुर गांव में शुक्रवार को पिस्तौल दिखाने के बहाने बुलाकर दीपक मिश्र (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने भूमि विवाद में हत्या करने का आरोप लगाते हुए दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पांच टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। गांव में एहतियातन फोर्स तैनात है।
विज्ञापन



खानापुर गांव निवासी राहुल मिश्र ने बताया कि उनके चचेरे भाई दीपक को सचिन ने पिस्तौल दिखाने के बहाने बुलाया। दीपक वहां पहुंचा तो पहले से मौजूद श्रीकांत मिश्र से कहासुनी होने लगी। इसी बीच उसे गोली मार दी गई। गोली लगते ही दीपक जमीन पर गिर पड़ा। ग्रामीण घायल युवक को सुल्तानपुर जिला अस्पताल ले गए, जहां इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एसपी सरवणन टी बताया कि ने प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंटल फायर का मामला प्रकाश में आया है। सचिन पांडेय और श्रीकांत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भूमि विवाद में हत्या का आरोप
राहुल ने बताया कि दोपहर में दीपक गांव के ही दोस्त की बांसकोठ से बांस काटकर उसके साथ घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रास्ते में एक व्यक्ति के घर के सामने भूमि विवाद से नाराज लोगों ने युवक को पिस्तौल दिखाने के बहाने रोक लिया और देखते ही देखते गोली चला दी। परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोग जमीन का बैनामा कराना चाहते थे, जबकि दीपक अपनी जमीन का बैनामा करने के लिए तैयार नहीं था। इसी रंजिश में उसकी हत्या कर दी गई। राहुल का आरोप लगाते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed