{"_id":"694ed98dc48cf7b5040732c4","slug":"a-young-businessman-was-murdered-over-a-land-dispute-amethi-news-c-96-1-ame1002-155278-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भूमि विवाद में की थी युवा व्यवसायी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भूमि विवाद में की थी युवा व्यवसायी की हत्या
Sat, 27 Dec 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसाफिरखाना। पिंडारा ठाकुर गांव निवासी युवा व्यवसायी रत्नेश मिश्र की हत्या भूमि विवाद और पूर्व में की गई शिकायत से नाराज होकर की गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल दो बाल अपचारियों को भी हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार देर शाम रत्नेश शौच के लिए नहर पटरी की ओर गए थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रत्नेश को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर छह नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात मुखबिर की सूचना पर हत्या आरोपी अंकित यादव उर्फ लालू यादव, पंकज यादव और शिवपूजन यादव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तीनों ने भूमि विवाद को लेकर हत्या की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर गांव के पास से घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद की गई। इसके साथ ही पुलिस ने दो बाल अपचारियों को नियमानुसार निगरानी में लेकर किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया। तीनों आरोपियों को चालान कर जेल भेज दिया गया है। बताया कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।