फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A vehicle collided with a pole, causing power outages for three hours.

Amethi News: वाहन की टक्कर से टूटा खंभा, तीन घंटे बाधित रही बिजली

Mon, 06 Oct 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 06 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
A vehicle collided with a pole, causing power outages for three hours.
अमेठी सिटी। बारिश के बाद बढ़ी उमस के बीच अघोषित बिजली कटौती से रविवार को लोग बेहाल रहे। धूप व उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर दिखे। वहीं अमेठी उपकेंद्र के फीडर नंबर एक पर बिजली का खंभा टूटने से तीन घंटे आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन



रविवार सुबह से निकली धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। धूप व उमस के कारण लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। अमेठी विद्युत उपकेंद्र के फीडर नंबर दो पर दुर्गापुर मार्ग से सरायराजशाह को जाने वाले मार्ग पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बिजली का खंभा टूट गया। गनीमत रही कि खंभा व तार गिरा नहीं।
विज्ञापन



जानकारी मिलने के बाद कर्मी मौके पर पहुंचे और तीन घंटे कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त खंभे के स्थान पर नया लगाकर आपूर्ति बहाल कराई। वहीं फीडर नंबर दो पर फाॅल्ट आने के कारण एक घंटे तक आपूर्ति बंद रही। इसके अलावा गौरीगंज देहात, अमेठी, खेरौना सहित अन्य उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली की आवाजाही संग लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। ऐसे में लोगों को परेशानी हुई। जेई अमृत लाल ने बताया कि क्षतिग्रस्त खंभा के स्थान पर नया खंभा लगाकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed