{"_id":"5ed3f91e8ebc3ee0a301a398","slug":"a-tree-fell-on-thatch-two-brothers-died-amethi-news-lko5239167196","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर पर गिरा पेड़, दो सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छप्पर पर गिरा पेड़, दो सगे भाइयों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। जिले में शनिवार देर शाम आई तेज आंधी व पानी के दौरान छप्पर पर पेड़ गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। आंधी के कारण बड़ी संख्या में बिजली के खंभे टूटने से पूरे जिले की आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। आधे से अधिक जिले में 24 घंटे बाद भी अंधेरा है।
जिले में शनिवार देर शाम अचानक तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बरसात के दौरान भादर ब्लॉक के टंड़वा मजरे भेवई निवासी राम सजीवन की छप्पर पर पेड़ गिर पड़ा। इसकी चपेट में आए छप्पर के अंदर मौजूद रामसजीवन (70) व रामकरन (55) व रामकरन के पुत्र संजय (22) गंभीर रूप से घायल हो गए।
एंबुलेंस की मदद से ग्रामीण तीनों घायलों को जिला अस्पताल सुल्तानपुर ले गए। जहां चिकित्सकों ने रामकरन को लखनऊ रेफर कर दिया। उपचार के दौरान राम सजीवन की देर रात तो रामकरन की ट्रॉमा सेंटर में रविवार दोपहर मौत हो गई।
विज्ञापन
घायल संजय को रविवार दोपहर बाद घर जाने के लिए छोड़ दिया गया। आंधी से जिले में बड़ी संख्या में पेड़ व बिजली के खंभे भी टूट गए। इससे पूरे जिले की बिजली गुल हो गई। सड़क किनारे लगे पेड़ों के टूटकर गिरने से जहां रास्ता बाधित हो गया।
वहीं आबादी वाले क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोगों के छप्पर के आवास, बाउंड्रीवाल को भी नुकसान हुआ। शहरी क्षेत्रों के अलावा कुछ इलाकों की बिजली तो देर रात बहाल हो गई लेकिन आधे से अधिक जिले में रविवार शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
अमेठी तहसीलदार घनश्याम भारतीय ने बताया कि टंड़वा गांव में छप्पर पर पेड़ गिरने से जिन सगे भाइयों की मौत हुई है उनके परिवारीजनों को दैवीय आपदा राहत कोष से निर्धारित आर्थिक सहायता दी जाएगी।