फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A three-member committee will investigate the operation case

Amethi News: ऑपरेशन मामले की जांच करेगी तीन सदस्यीय कमेटी

Tue, 08 Aug 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 08 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
A three-member committee will investigate the operation case
अमेठी। आपरेशन में लापरवाही के आरोपों की जांच के लिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर सीएमओ ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस ने सफाई पेश करते हुए कहा है कि महिला का दोबारा आपरेशन सुल्तानपुर में हुआ है। पेट में घाव था लेकिन, कोई सर्जिकल ब्लेड नहीं मिला है। सीएमएस ने आरोपों को निराधार बताया है। कोरारी हीरा शाह दूबे का पुरवा निवासी मीरा देवी की पित्त की थैली का आपरेशन मार्च में हुआ था। परिजनों का आरोप था कि आपरेशन के समय पेट में सर्जिकल ब्लेड छूट गया। इसकी शिकायत उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से की गई। डिप्टी सीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।
विज्ञापन

इधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने जारी बयान में कहा है कि रविवार को महिला का दोबारा ऑपरेशन सुल्तानपुर में निजी चिकित्सक के यहां हुआ है। दावा किया है कि चिकित्सक से की गई बात में उन्होंने मरीज के पेट में घाव की बात कही है। किसी भी प्रकार की ब्लेड नहीं मिली है। ऐसे में आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed