{"_id":"68570250408ded5e2806485d","slug":"a-teacher-should-not-be-arrogant-amethi-news-c-96-1-ame1008-142990-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शिक्षक को नहीं करना चाहिए अहंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शिक्षक को नहीं करना चाहिए अहंकार
Sun, 22 Jun 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। परतोष स्थित विद्यालय में विद्या भारती जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश की ओर से 10 दिवसीय नव चयनित आचार्य प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सुल्तानपुर विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने कहा कि समय के अनुसार अगर बदलाव नहीं होगा तो हम पीछे छूट जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमारा स्थान एआई और रोबोट ले लेगा। जैसे एचएमटी की घड़ियां, एंबेसडर कार क्वालिटी में आज भी अच्छी हैं, लेकिन समय के अनुसार अरेंजमेंट नहीं कर पाने के कारण बाजार से बाहर हो गई हैं। कहा कि शिक्षक को अहंकार रहित होना चाहिए। अगर अहंकार आ गया तो शिक्षकत्व समाप्त हो जाता है। शिक्षक को सदैव कुछ सीखते रहना चाहिए।
उन्होंने बताया कि आरएसएस संस्थापक डॉ. केशव राव बलीराम हेडगेवार में देशभक्ति कूट कर भरी थी। विद्यार्थी जीवन में क्रांतिकारियों के संपर्क में रहकर राष्ट्रभक्ति की अलख जगाते रहे। दो अक्तूबर 1925 में उन्होंने आरएसएस की स्थापना कर हिंदू समाज को संगठित कर उनमें देशभक्ति व समाज सेवा की अलख जगाई। संघ वर्तमान में विश्व का सबसे बड़ा संगठन बना।
विज्ञापन
उनके विचारों पर चल रही विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिरों के माध्यम से अनुशासन, सदाचार, देशभक्ति से ओत-प्रोत शिक्षा बच्चों को मिल रही है। वर्तमान में 40 से अधिक समविचारी संगठनों के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में आरएसएस कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं।
संघ का शताब्दी वर्ष हम सभी मनाने जा रहे हैं। इस दौरान प्रदेश निरीक्षक मणिराज बहादुर दीक्षित, प्रदेश मंत्री अनुग्रह नारायण मिश्र आदि मौजूद रहे।