फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A snake hidden in the engine of a bike bit the girl and she died

Amethi News: बाइक के इंजन में छिपे सांप ने बच्ची को डसा, मौत

Sat, 28 Jun 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 28 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
A snake hidden in the engine of a bike bit the girl and she died
अमेठी। पिता संग घूमने निकली डेढ़ साल की बच्ची को बाइक के इंजन में छिपे सांप ने डस लिया। बाइक में पीछे बैठे युवक ने बच्ची को बचाने की कोशिश की तो सांप ने उन्हें भी डस लिया। सीएचसी से लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते में बच्ची की मौत हो गई। युवक को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन




रायपुर फुलवारी निवासी राज कुमार सोनी अपनी बेटी मानवी और गांव के युवक राहुल के साथ बृहस्पतिवार शाम बाइक से शहर जा रहे थे। राजकुमार के मुताबिक रास्ते में बाइक के इंजन में छिपे सांप ने बच्ची को डस लिया। बच्ची के चीखने पर उन्होंने बाइक रोकी तो देखा कि सांप बच्ची को डस रहा था। इस पर पीछे बैठे राहुल ने सांप को हटाने की कोशिश की तो सांप ने उन्हें भी डस लिया।
विज्ञापन




राजकुमार जब तक कुछ करने की सोचते, सांप झाड़ियों में चला गया। स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची और राहुल को सीएचसी लाया गया। यहां हालत नाजुक देख मानवी को जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लेकिन लखनऊ ले जाते समय बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची का शव घर लाया गया तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed