फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A seven-year-old girl was bitten by a snake while playing and died.

Amethi News: खेलते समय सात साल की बच्ची को सांप ने काटा, मौत

Thu, 01 Oct 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 01 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
A seven-year-old girl was bitten by a snake while playing and died.
अमेठी सिटी। सिंहपुर के गुलाबगंज राजापुर गांव में मंगलवार शाम घर के पास बच्चों के साथ खेल रही सात वर्षीय प्रतीक्षा को सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन


पिता दुखहरन ने बताया कि प्रतीक्षा घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान झाड़-झंखाड़ से निकले सांप ने उसे काट लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और सांप को भागते देखा। परिजन पड़ोसियों की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां एंटी स्नेक वेनम देने के बाद डॉक्टरों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया, लेकिन देर रात उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी के शव से लिपटकर रोती रही मां
प्रतीक्षा की मौत के बाद मां गुड़िया बेटी के शव से लिपटकर रोती रही। पिता दुखहरन भी गमगीन रहे। बहन गुंजन और भाई अनिल व सुमित का रो-रोकर बुरा हाल था। दादा बैजनाथ और दादी राजकला भी पोती की मौत से आहत रहे। रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देते रहे।

जिले में सांप के काटने से मौत के मामले
28 जुलाई : भाले सुल्तान शहीद स्मारक के पूरब गांव निवासी कीर्ति मिश्रा (16)।
एक अगस्त : पीपरपुर के घटकौर निवासी विजय लक्ष्मी (19)।
सात अगस्त : संग्रामपुर के तिवारीपुर निवासी कीर्ति (14)।
24 अगस्त : मोहनगंज के निहाल निवासी रागिनी (13)।
25 अगस्त : गौरीगंज के मऊ निवासी सुप्रिया (12)।
26 अगस्त : रामगंज के रामपुर मजरा खरगीपुर निवासी शकुंतला मिश्रा (55)।
29 अगस्त : बाजारशुकुल के विशंभर पट्टी निवासी अनुसुइया देवी (28)।
10 सितंबर : मोहनगंज के महमूदपुर निवासी निशा (5) और पूरे गुजरन सिजली निवासी सुखई (56)।
16 सितंबर : शिवरतनगंज के पूरे टांड मजरे जयनगरा निवासी धर्मा देवी (52)।
23 सितंबर : जगदीशपुर के पूरे नंदन पांडेय का पुरवा निवासी विजय पांडेय (24)।

झाड़-फूंक में समय न गंवाएं, तुरंत अस्पताल जाएं
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि सांप के काटने के बाद पीड़ित को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाना चाहिए। झाड़-फूंक में समय गंवाने से खतरा बढ़ सकता है। जिले के सरकारी अस्पतालों में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है। पीड़ित को कम से कम हिलाते हुए जल्द अस्पताल पहुंचाना चाहिए।


पोस्टमार्टम के बाद मिलेगी आर्थिक सहायता
जिला आपदा अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि सांप के काटने से प्रतीक्षा की मौत की जानकारी मिली है। ऐसी मौत राज्य आपदा की श्रेणी में आती है। पोस्टमार्टम और अन्य अभिलेखों के आधार पर मौत की पुष्टि होने पर मृतक के आश्रित परिवार को नियमानुसार चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed