फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A monkey in front of a rickshaw causes it to overturn, injuring nine.

Amethi News: सामने बंदर आने से बेकाबू रिक्शा पलटा, नौ घायल

Wed, 25 Mar 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 25 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
A monkey in front of a rickshaw causes it to overturn, injuring nine.
बाजारशुकुल सीएचसी में घायल का उपचार करते डॉक्टर। स्राेत स्थानीय
बाजारशुकुल। पांडेयगंज-मां कामाख्या मार्ग पर पूरे पितई गांव के पास मंगलवार दोपहर बाद अचानक बंदर सामने आ जाने से ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में रायबरेली जनपद के शिवगढ़ के कोडर गांव निवासी एक ही परिवार के नौ लोग घायल हो गए। सभी श्रद्धालु मां कामाख्या भवानी के दर्शन कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन




घायल प्रीति सिंह के मुताबिक सोमवार को उनके भाई उदयराज सिंह का मंदिर में विवाह हुआ था। मंगलवार सुबह परिवार के सदस्य ई रिक्शा से पहले टीकाराम बाबा और फिर मां कामाख्या भवानी के दर्शन करने गए थे। लौटते समय पूरे पितई गांव के पास अचानक बंदर सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गया।
विज्ञापन



हादसे में उदयराज सिंह (42), उनकी पत्नी विंध्यवासिनी सिंह (38), रीता सिंह (35), मानसी सिंह (18), सरिता सिंह (40), सुनीता सिंह (27), प्रीति सिंह (27) और दो बच्चे श्रेया (3) व अनंत (5) घायल हो गए। दुर्घटना के समय ई रिक्शा उदयराज सिंह चला रहे थे। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजारशुकुल पहुंचाया। चिकित्सकों ने विंध्यवासिनी सिंह और रीता सिंह की स्थिति गंभीर पाई, जिसके बाद दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। मामले में किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस आवश्यक जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed