फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A modern park will be built at the district headquarters.

Amethi News: जिला मुख्यालय पर बनाया जाएगा आधुनिक पार्क

Mon, 22 Sep 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 22 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
A modern park will be built at the district headquarters.
अमेठी सिटी। नगर पालिका परिषद गौरीगंज ने जिला मुख्यालय पर आधुनिक पार्क निर्माण की योजना तैयार की है। इंदिरा गांधी डिग्री कॉलेज के सामने टांडा-बांदा हाईवे किनारे स्थित पुराने तालाब को संरक्षित करते हुए आसपास का क्षेत्र आकर्षक पार्क में बदला जाएगा। प्रस्तावित पार्क में बच्चों के खेल, बुजुर्गों की सैर और युवाओं के लिए ओपन जिम जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही वर्षा जल संचयन की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन



जिले के गठन के 15 वर्ष बाद भी मुख्यालय पर सार्वजनिक पार्क का अभाव था। अब इस पहल से शहरवासियों को हरियाली और स्वास्थ्य का नया केंद्र मिलेगा। पार्क में बच्चों के लिए झूले, स्लाइड और खेलकूद के अन्य साधन लगाए जाएंगे। युवाओं तथा बुजुर्गों के लिए वॉकिंग ट्रैक और जिम की सुविधा रहेगी। तालाब का सौंदर्यीकरण कर उसका प्राकृतिक स्वरूप बनाए रखा जाएगा। इससे न केवल जल संरक्षण को बल मिलेगा बल्कि भूजल स्तर में भी सुधार होगा।
विज्ञापन



हरे-भरे पौधों और पेड़ों से सजे लैंडस्केप में बैठने के लिए बेंच लगाई जाएंगी। शाम को रोशनी की बेहतर व्यवस्था से परिसर और भी आकर्षक दिखेगा। नगर पालिका का उद्देश्य है कि यह स्थान परिवारों के समय बिताने, बच्चों के खेलने और बुजुर्गों की दिनचर्या के लिए सुरक्षित केंद्र बने। कटरा लालगंज निवासी अंकुश शुक्ल ने कहा कि पार्क बनना बच्चों व बुजुर्गों दोनों के लिए लाभकारी कदम है। नूतन श्रीवास्तव ने बताया कि जल संरक्षण और जनसुविधा को जोड़ने का यह प्रयास अनुकरणीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन





जल्द पूरा होगा प्रस्तावित कार्य
नगर पालिका परिषद चेयरमैन रश्मि सिंह ने कहा कि पार्क निर्माण से मुख्यालय को मनोरंजन, स्वास्थ्य लाभ और पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संगम मिलेगा। अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि कार्य को तय समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed