{"_id":"68d599c05b6dc19b9503ddbf","slug":"a-message-of-safety-to-women-amethi-news-c-96-1-ame1002-149182-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: महिलाओं को दिया सुरक्षा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: महिलाओं को दिया सुरक्षा का संदेश
Fri, 26 Sep 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:25 AM IST
सार
अमेठी जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नुक्कड़ नाटक, चौपाल और कार्यशालाओं के माध्यम से आत्मरक्षा और हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। इससे महिला सुरक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा मिला।
विज्ञापन
राजाफत्तेपुर में महिलाओं को जागरूक करती आरक्षी। स्त्रोत : पीआरओ सेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी सिटी। मिशन शक्ति अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम हुए। नुक्कड़ नाटक और चौपाल के जरिए महिलाओं व छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। पुलिस कर्मियों ने भरोसा दिलाया कि हर थाने में महिला हेल्प डेस्क सक्रिय है, जहां शिकायतों की सुनवाई महिला पुलिसकर्मी करेंगी।
गौरीगंज के जीजीआईसी मोड़ पर महिला थाते की ओर से आयोजित नुक्कड़ नाटक में छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन का व्यावहारिक संदेश दिया गया। पूरबगांव और नरौली में चौपाल लगाकर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
थाना भालेसुल्तान में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह, थानाध्यक्ष तनुज कुमार पाल और महिला पुलिस कर्मियों ने बाल शिक्षण संस्थान सालपुर में छात्राओं को जागरूक किया। थाना फुरसतगंज की टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज में आत्मरक्षा से जुड़ी जानकारी दी।