{"_id":"67d2d4b312ba9127c4021e32","slug":"a-man-died-after-falling-from-begampura-express-in-amethi-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: बेगमपुरा एक्सप्रेस से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: बेगमपुरा एक्सप्रेस से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की
Thu, 13 Mar 2025 06:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 13 Mar 2025 06:22 PM IST
सार
अमेठी में वाराणसी से जम्मूतवी जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले कार्ड से की।
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेठी के मुसाफिरखाना में वाराणसी से जम्मूतवी जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। युवक की पहचान 22 वर्षीय नकछेद पुत्र राम खेलावन वर्मा निवासी इन्हौना के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ रेल मार्ग स्थित कसथूनी पूरब गांव के पास का है। जहां आज शाम करीब 4:30 बजे वाराणसी से जम्मूतवी जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक की जेब से मिले कार्ड से उसकी पहचान की।
विज्ञापन
मृतक इसी जिले के इन्हौना थाना क्षेत्र के सराय गोपी पोस्ट में इन्हौना का रहने वाला 22 वर्षीय नकछेद पुत्र रामखेलावन वर्मा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को भी घटना के विषय में जानकारी देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन