फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A golden future is sprouting in government schools

Amethi News: सरकारी स्कूल में अंकुरित हो रहा सुनहरा भविष्य

Wed, 30 Jul 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 30 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
A golden future is sprouting in government schools
गौरीगंज के प्राथमिक स्कूल माधवपुर में बच्चों को पढ़ाती ​शि​क्षिका किरन सिंह। संवाद
अमेठी। कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो...। प्रसिद्ध हिंदी कवि दुष्यंत कुमार की ये पंक्तियां प्राथमिक विद्यालय माधोपुर की शिक्षिकाओं पर बिलकुल ठीक बैठती हैं। प्रधानाध्यापक किरन, सहायक अध्यापक अनीता और रचना की लगन ने स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था के साथ बच्चों की तकदीर भी बदल दी है। पठन पाठन के लिए बेहतर माहौल होने से यहां के बच्चों को नवोदय और सैनिक स्कूल में प्रवेश मिल रहा है। यही वजह है कि इस स्कूल की विश्वसनीयता लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन



वर्ष 2015 में इस स्कूल की छात्र संख्या महज 47 थी। उस समय किरन सिंह को यहां की प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी सौंपी गई। किरन ने बच्चों के लिए नियमित कक्षाओं के साथ-साथ अतिरिक्त अभ्यास कक्षाएं भी शुरू कीं। इस मुहिम में सहायक अध्यापकों अनीता, रचना, शिवानी और शिक्षामित्रों तारा पांडेय व पूनम सिंह ने भी भरपूर सहयोग किया। अब इस छोटे से सरकारी स्कूल से हर साल बच्चे नवोदय, सैनिक स्कूल और आश्रम पद्धति विद्यालयों में प्रवेश पा रहे हैं। वर्तमान में विद्यालय की छात्र संख्या भी 187 हो गई है। 10 वर्षों में यहां के 16 छात्रों का नवोदय और सैनिक स्कूल में चयन हो चुका है।
विज्ञापन



बच्चों के लिए नामांकन, निपुण और नवोदय सेल
किरन सिंह ने बताया कि उन्होंने स्कूल में नामांकन, निपुण और नवोदय सेल बनाई है। पढ़ाई में कमजोर बच्चे हों या फिर बेहद तेज दिमाग वाले, इनके लिए अलग से कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। तीनों सेल की जिम्मेदारी सहायक अध्यापकों की है। कक्षा एक व दो के बच्चों को शिक्षामित्र के बजाय शिक्षकों से पढ़वाती हैं। कहती हैं कि जब आधार मजबूत होगा, तभी बच्चों का बेहतर विकास होगा। बेहतर अनुशासन की वजह से स्कूल को नामांकन और सर्वाधिक उपस्थिति के लिए द स्कूल ऑफ फोर्ट नाइट का खिताब राज्य परियोजना से मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन





नवोदय व सैनिक स्कूल में चयनित बच्चे

वर्ष 2016 में सक्षम, सचिन व आस्था, 2017 में सानिध्य सिंह, दीपांशु सरोज, 2018 में आकाश, सुनिधि, 2019 में वैशाली कनौजिया, 2020 में दिव्यांश, 2021 में अर्पिता, 2022 में आर्य मिश्र, 2023 में अंशिका गुप्ता, 2024 में सक्षम सिंह, 2025 में प्रीतम सरोज का नवोदय विद्यालय में चयन हुआ। इसी तरह वर्ष 2024 में अमन सरोज का सैनिक स्कूल में चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed