फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A composite school for each block will become the ideal

हर ब्लॉक का एक कंपोजिट स्कूल बनेगा सर्वश्रेष्ठ

Fri, 07 Oct 2022 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
A composite school for each block will become the ideal
गौरीगंज (अमेठी)। नौनिहालों को गुणवत्तापरक तरीके से शिक्षित करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग सभी ब्लॉक के एक-एक कंपोजिट स्कूल को सर्वश्रेष्ठ विद्यालय के रूप में विकसित करेगा। इसके लिए स्कूलों का चयन किया जा रहा है। स्कूल चयन के बाद आधुनिक अवस्थापना की सुविधा से लैस करते हुए हाईटेक विधि से नौनिहालों को कक्षा एक से आठ तक शिक्षित किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ विद्यालय के रूप में तैयार विद्यालय अन्य स्कूलों के साथ निजी स्कूलों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 1139 प्राथमिक, 234 उच्च प्राथमिक व 197 कंपोजिट परिषदीय स्कूल संचालित किए जाते हैं। संचालित स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2022-23 में 2.06 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। नई शिक्षा नीति के तहत जिले में संचालित 197 कंपोजिट स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से आधुनिक सुविधाओं से लैस करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग सर्वश्रेष्ठ विद्यालय के रूप में तैयार करने की कोशिश में जुटा है। सर्वश्रेष्ठ विद्यालय में एक ही परिसर में कक्षा एक से आठ तक विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक परिवेश उपलब्ध कराते हुए उनकी शैक्षिक व बौद्धिक क्षमता में वृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने बीएसए से पहले चरण में सभी ब्लॉकों के एक-एक कंपोजिट स्कूल का चयन कर प्रस्ताव भेजने को कहा है। प्रस्ताव मिलने के बाद गैप एनालिसिस एवं नीड असेसमेंट के आधार पर अत्याधुनिक अवस्थापना सुविधा (कप्यूटर लैब, साइंस लैब, लाइब्रेरी व स्मार्ट क्लास) से लैस करते हुए छात्र-छात्राओं को आधुनिक शैक्षणिक परिवेश में शिक्षित किया जाएगा। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ ही उनका बौद्धिक एवं शारीरिक विकास करने की दिशा में काम किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ विद्यालय संचालित होने के बाद कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को शिक्षा निजी स्कूलों से बेहतर मिलेगी तो आधुनिक कंप्यूटर ज्ञान के साथ स्क्रीन पर शिक्षण कार्य करने की सुविधा मिलेगी। ऐसे में जहां बच्चों का बौद्धिक विकास होगा वहीं स्कूल में शिक्षा के साथ संचालित अन्य गतिविधियों से उनके शारीरिक विकास में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ विद्यालय में होगी ये सुविधा
प्रस्ताव मंजूर होने के बाद सर्वश्रेष्ठ विद्यालय में शिक्षण कक्ष के साथ प्रसाधन युक्त स्टाफ रूम, कंप्यूटर कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला व स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी व प्रयोगशाला का निर्माण होगा। आधुनिक तकनीकी के आधार पर स्मार्ट क्लास के साथ ही पुस्तकालय व विज्ञान प्रयोगशाला व कंप्यूटर रूप में बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिलेगा। स्कूल में शैक्षिक के साथ खेलकूद संबंधी मल्टी डायमेंशनल और मल्टी स्केल स्पेस पक्का डाइनिंग हॉल, किचन, हाथ और डिश वॉश यूनिट व यूटिलिटी यार्ड का भी निर्माण होगा। पर्यावरण अनुकूल पानी व प्रसाधन के साथ साइकिल स्टैंड, किचन गार्डेन तथा पठन-पाठन के लिए आयु वर्ग के अनुसार डेस्क बेंच तथा शिक्षण सामग्री व शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।

जल्द भेजा जाएगा प्रस्ताव
बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि सभी बीईओ को पत्र जारी कर सर्वश्रेष्ठ विद्यालय के लिए एक-एक कंपोजिट स्कूल का चयन करने को कहा गया है। चयनित स्कूल के उच्चीकरण के लिए प्रस्तावित कार्यों के साथ ले आउट प्लान तैयार कर प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है। अपलोडिंग के बाद शासन से धनराशि मिलने पर स्कूल में प्रस्तावित कार्य पूरा कर अत्याधुनिक सुविधा से लैस करते हुए शिक्षण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed