{"_id":"680150e33ce909ac7f0cc3d7","slug":"a-child-was-run-over-by-a-vehicle-outside-his-home-amethi-news-c-96-1-ame1002-138559-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: घर के बाहर बच्चे को वाहन ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: घर के बाहर बच्चे को वाहन ने रौंदा
Fri, 18 Apr 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। घर के सामने खेलते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 11 माह के मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्र के ब्रह्मनी गांव निवासी अनिल के मुताबिक उनका बेटा रुद्राक्ष बुधवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। घायल बेटे को लेकर वे सीएचसी फुरसतगंज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बेटे की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल रायबरेली में उपचार के दौरान बेटे की मौत हो गई। इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय ने बताया कि वाहन चालक पर केस दर्ज किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से वाहन व चालक के पहचान की कोशिश की जा रही है।