{"_id":"680d31ae3b3fd32be1077695","slug":"a-case-should-be-filed-against-the-film-producer-amethi-news-c-96-1-ame1002-139140-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: फिल्म निर्माता पर केस दर्ज किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: फिल्म निर्माता पर केस दर्ज किया जाए
Sun, 27 Apr 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की ओर से ब्राह्मणों को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समर्थकों ने तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। करणी सेना ने फिल्म निर्माता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप अक्सर सवर्णों और देवी-देवताओं पर विवादित टिप्पणी करते हैं, जिससे हिंदू समाज और विशेषकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे बयानों से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा रहता है। राजेश प्रताप सिंह ने मांग की कि फिल्म निर्माता के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो करणी सेना आंदोलन करेगी। इस मौके पर अनिल शुक्ल, अमित मिश्र प्रभात, परमिंदर सिंह, पवन, विकास, अमन सिंह, मुन्ना सिंह, जगदेव यादव आदि मौजूद रहे।