फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   900 black spots will be cleaned in Gram Panchayats

Amethi News: ग्राम पंचायतों में 900 ब्लैक स्पॉट पर होगी सफाई

Tue, 17 Sep 2024 03:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 17 Sep 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
900 black spots will be cleaned in Gram Panchayats
अमेठी सिटी। ग्राम पंचायतों में स्वच्छता के लिए कुल 900 ब्लैक स्पाॅट चिह्नित किए गए हैं। जहां पंचायतीराज विभाग की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है। यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर दो अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत मंगलवार को जिले में राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण करेंगे। इसी के साथ ग्राम पंचायतों के चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर सफाई का कार्य शुरू हो जाएगा। डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि सफाई के इस कार्य में जिले के सफाई कर्मचारियों के साथ ही ग्रामीण, स्वयंसेवक, श्रमिक आदि सहायता करेंगे। जिनके लिए ग्राम पंचायत में अलग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जहां सफाई कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ ही उन्हें जूते, जैकेट, ग्लब्स आदि प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए जिले के सभी 682 ग्राम पंचायतों में तैयारी कर ली गई है। जहां दिन भर स्वच्छता का कार्य होता रहेगा। अन्य जगहों पर सफाई की आवश्यकता होने पर पूरे 15 दिनों तक अभियान चलेगा।
विज्ञापन

स्कूल, अस्पताल, सड़क के पास ब्लैक स्पॉट
जिले के ग्राम पंचायतों में ब्लैक स्पॉट चिह्नित स्थानों में स्कूल, अस्पताल, सड़क, तालाब, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन आदि शामिल हैं। जहां पर आमतौर पर कूड़ा, कचरा या अन्य तरह की गंदगी बनी रहती है। ऐसी जगहों पर ग्राम पंचायत के लोगों के सहयोग से स्वच्छता का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों में आयोजित होंगे विभिन्न आयोजन
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत जिले के विद्यालयों में कई आयोजन किए जाएंगे। इसके लिए ब्लॉकवार सभी जगहों पर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें बच्चों की रैली, विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आदि का आयोजन किया जाएगा।

जिले के सभी ब्लॉको को मिले 25 हजार रुपये
ब्लॉक क्षेत्र में आयोजन को सफल बनाने के लिए जिले की सभी 13 ब्लॉकों को 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि आवंटित की गई है। डीपीआरओ ने बताया इस धनराशि से विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए पुरस्कार, प्रमाण पत्र, स्वास्थ शिविर, टेंट, नाश्ता, अन्य आवश्यक सामग्री की खरीद आदि का कार्य किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed