फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   88 number of foreigners arrived in the district

जिले में 88 पहुंची विदेश से आने वालों की संख्या

Sat, 28 Mar 2020 08:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
88 number of foreigners arrived in the district
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच जिले में विदेश से आने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पांच दिन पूर्व जहां जिले में विदेश से आने वालों की संख्या 61 थी वह अब बढ़कर 88 पहुंच गई है। स्वास्थ्य टीमों के परीक्षण में सभी स्वस्थ पाए गए हैं। स्वास्थ्य टीम ने एहतियातन सभी को 14 दिन तक स्वयं को क्वारंटीन रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस से डरे विभिन्न देशों में रह रहे लोग जिले में पहुंच रहे हैं। करीब पांच दिन पूर्व तक जहां जिले में विदेश से आने वालों की संख्या 61 थी वह अब बढ़कर 88 हो गई है। संबंधित एयरपोर्ट से सूचना मिलते ही जिले की स्वास्थ्य टीमों ने विदेश से आए लोगों के घर पहुंचकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन

परीक्षण में विदेश से आए सभी लोग स्वस्थ पाए गए हैं। स्वास्थ्य टीमों ने एहतियातन सभी को 14 दिन तक अपने घर में ही क्वारंटीन रहने की सलाह दी है। कहा गया है कि इस दौरान वह अपने घर के किसी भी व्यक्ति के पास नहीं जाएं। सभी से दो मीटर की दूरी बनाए रखें। इस दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल दिए गए नंबरों पर सूचना देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सऊदी अरब देशों से आए लोग
डीएम अरुण कुमार ने बताया कि एअरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से भेजी गई सूची के अनुसार जिले में विदेश से आए लोगों की संख्या 90 है। इनमें से दो गैर जनपद के पाए गए जिनकी सूचना संबंधित जिले को दे दी गई है। कहा कि इस बीच जिले में आने वाले सभी सऊदी अरब के विभिन्न देशों में रहते थे।

सभी लोग प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण में स्वस्थ मिले हैं। बावजूद इसके एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। जिले में अब तक कोई भी व्यक्ति कोरोना से पीड़ित नहीं है। डीएम ने जिले के लोगों से प्रशासन व शासन की ओर से बरती जाने वाली सावधानी में सहयोग तथा लॉकडाउन के दौरान अपने घरों में रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed