फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   83.73 crore reached in the account of housing beneficiaries

आवास लाभार्थियों के खाते में गए 83.73 करोड़ रुपये

Wed, 20 Jan 2021 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
83.73 crore reached in the account of housing beneficiaries
गौरीगंज (अमेठी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से वित्तीय वर्ष 2020-21 में चयनित लाभार्थियों के खाते में वन क्लिक कार्यक्रम के दौरान 83.73 करोड़ रुपये की रकम भेजी। एनआईसी में डीएम समेत अन्य अफसर पीएम के संबोधन कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चयनित लाभार्थियों के खाते में वन क्लिक कार्यक्रम के तहत रकम ट्रांसफर की। बुधवार सुबह एनआईसी में डीएम अरुण कुमार, सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर समेत संबंधित अफसर व गौरीगंज ब्लॉक के पांच लाभार्थी हरिश्चंद्र, बृजलाल, जगदीश, मनफूला व माधुरी पीएम के संबोधन कार्यक्रम में शामिल हुईं।
विज्ञापन

संबोधन समाप्त होने के बाद पीएम ने वन क्लिक कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों के खाते में प्रथम, द्वितीय व तृतीय किश्त की राशि ट्रांसफर की। सीडीओ ने बताया कि जिले में 14,984 लाभार्थियों को प्रथम किश्त, 3,393 लाभार्थियों को द्वितीय किश्त तो 50 लाभार्थियों को तृतीय किश्त के रूप में कुल 83 करोड़ 73 लाख 70 हजार रुपये ट्रांसफर किये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ये सभी लाभार्थी वित्तीय वर्ष 2020-21 में चयनित किए गए हैं। बताया कि जिले में इस वर्ष पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत कुल 16,310 लाभार्थियों को आवास योजना का लाभ देने के लिए चिह्नित किया गया है। जिनका खाता वेेरीफाई हो गया था उनके खातों में किश्त भेजी गई। बाकी का खाता वेेरीफाई होते ही उनके खातों में राशि भेज दी जाएगी।

सीडीओ ने बताया कि सभी बीडीओ को समय से निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। पंचायत सचिवों के माध्यम से निर्माण में प्रगति कराते हुए पोर्टल पर फोटो अपलोड कराने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed