Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   8,296 young people on the list; 59 voters are over a hundred years old.

Amethi News: सूची में 8296 युवा, 59 मतदाता सौ साल के पार

Wed, 18 Nov 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 18 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
8,296 young people on the list; 59 voters are over a hundred years old.
अमेठी सिटी। जिले की मतदाता सूची में नई पीढ़ी से लेकर सौ साल की उम्र पार कर चुके बुजुर्गों तक के नाम शामिल हैं। यहां 18 से 19 साल की उम्र के 8296 युवा मतदाता हैं, जबकि 80 साल या इससे अधिक उम्र के 4876 मतदाता हैं। इनमें 59 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र सौ साल या इससे अधिक हो चुकी है। निर्वाचन विभाग की ओर से सात नवंबर 2026 तक जारी आंकड़ों में यह तस्वीर सामने आई है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार तिलोई में सबसे अधिक 2448 युवा मतदाता हैं। जगदीशपुर में 2109, गौरीगंज में 2055 और अमेठी में 1684 युवा मतदाता हैं। वहीं, 80 साल या इससे अधिक उम्र के मतदाताओं में जगदीशपुर 1456 के साथ पहले स्थान पर है। गौरीगंज में 1298, तिलोई में 1120 और अमेठी में 1002 बुजुर्ग मतदाता हैं।
विज्ञापन

सौ साल या इससे अधिक उम्र के मतदाताओं में भी जगदीशपुर सबसे आगे है। यहां 21 मतदाता हैं। तिलोई में 16, गौरीगंज में 12 और अमेठी में 10 मतदाता इस श्रेणी में शामिल हैं। जिले में कुल 12,67,105 मतदाताओं में 6,82,874 पुरुष, 5,84,167 महिलाएं और 64 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार जनवरी को प्रकाशित होगी अंतिम सूची
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 17 नवंबर को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी। 16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और आपत्तियां दर्ज कराने का मौका मिलेगा। 28 दिसंबर तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है। कोई पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए नाम और विवरण की जांच की जा रही है। मतदाताओं से अपील है कि नाम छूटने या विवरण में गलती होने पर निर्धारित समय में दावा या आपत्ति दर्ज कराएं।
फैक्ट फाइल : विधानसभा वार मतदाताओं की स्थिति
विधानसभा
कुल मतदाता
18-19 साल
80 साल या अधिक
100 साल या अधिक
तिलोई
3,12,855
2,448
1,120
16
जगदीशपुर 3,34,365
2,109
1,456
21
गौरीगंज 3,11,065
2,055
1,298
12
अमेठी
3,08,820
1,684
1,002
10
कुल
12,67,105
8,296
4,876
59

महिला-पुरुष मतदाता
- पुरुष : 6,82,874
- महिलाएं : 5,84,167
- थर्ड जेंडर : 64
- कुल : 12,67,105
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed