फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   74 found corona positive

74 लोग मिले कोरोना संक्रमित

Thu, 20 Jan 2022 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
74 found corona positive
गौरीगंज (अमेठी)। स्वास्थ्य विभाग को गुरुवार देर शाम मिली रिपोर्ट में 74 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें सर्वाधिक गौरीगंज ब्लॉक में 13 हैं तो भादर ब्लॉक के त्रिसुंडी में संचालित सीआरपीएफ कैंप में नौ लोग संक्रमित मिले हैं। रिपोर्ट आते ही रैपिड रिस्पांस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को जहां 134 पॉजिटिव मिले थे वहीं गुरुवार को भी 74 लोग संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को गुरुवार देर शाम मिली रिपोर्ट में गौरीगंज ब्लॉक में 13, भादर के सीआरपीएफ कैंप परिसर में नौ, जगदीशपुर व बाजार शुकुल में 11-11, जामो में छह, मुसाफिरखाना में चार, सिंहपुर में दो, अमेठी में आठ, भेटुआ में एक, शाहगढ़ में दो तथा अन्य सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट आते ही संक्रमितों की सूची संबंधित ब्लॉक क्षेत्र के सीएचसी अधीक्षकों को भेज दी गई। सूची मिलते ही ब्लॉक क्षेत्र की रैपिड रिस्पांस टीमों को सक्रिय कर दिया गया। रैपिड रिस्पांस टीमें संक्रमित के घर पहुंचकर उन्हें पॉजिटिव होने की सूचना देने के साथ ही उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें होम आइसोलेट कराने में जुट गए। स्वास्थ्य कर्मी परिजनों को सावधानी बरतने की विस्तार से जानकारी भी दी। इसके साथ ही संक्रमित को कोरोना किट भी मुहैया कराते हुए दवाओं के उपयोग करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed