फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   682 villages caught in budget trap, development handed over

Amethi News: बजट के फेर में फंसे 682 गांव, थमा विकास

Sat, 28 Oct 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 28 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
682 villages caught in budget trap, development handed over
अमेठी। जिले के 13 ब्लॉकों के 682 ग्राम पंचायतों को 15 वें वित्त आयोग के तहत वर्ष में चार किस्तों में मिलने वाली टाइड व अनटाइड फंड की 62.68 करोड़ की धनराशि नहीं मिल सकी है। वित्तीय वर्ष के छह माह बीत चुके हैं। धनराशि जारी नहीं होने से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

जिले की 682 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए 15 वें वित्त आयोग से धनराशि जारी की जाती है। धनराशि आबादी के हिसाब से गांवों को दी जाती है। टाइड मद से स्वच्छता व पेयजल आदि का काम कराया जाता है। जबकि अनटाइड मद को ग्राम पंचायत के किसी भी विकास कार्य में खर्च किया जा सकता है।
विज्ञापन

गत वर्ष ग्राम पंचायतों को टाइड मद में 37 करोड़ 62 लाख व अनटाइड मद में 25 करोड़ छह लाख रुपये दिए गए थे। इस बार भी इतनी ही धनराशि मिलनी चाहिए। इसके बाद बावजूद धनराशि नहीं जारी की गई है। पंचायत राज विभाग के परियोजना प्रबंधक एसपी सिंह ने कहा कि अभी तक इस मद में कोई भी धनराशि नहीं मिली हैं। धनराशि मिलने के बाद गांवों में इस मद से विकास कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्य योजना तैयार, मिले धन तो हो कार्य
बहादुर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत निगोहां के ग्राम प्रधान चंद्रपाल यादव ने कहा कि कार्य योजना बनकर तैयार है। धन मिले तो विकास कार्य कराया जाए। जमालपुर के ग्राम प्रधान देशराज भारती और खैरहना की ग्राम प्रधान किताबुन ने कहा कि टाइड व अनटाइड फंड से जल संरक्षण, स्वच्छता, पेयजल, मजदूरों का भुगतान सहित तमाम विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। गांवों में विकास कार्य न होने से जनता भी परेशान कर रही है।

जगदीशपुर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत कठौरा के ग्राम प्रधान मो. नासीर ने बताया कि टाइड मद से ग्राम पंचायत में स्थापित पुराने कामों की मरम्मत व सैनेटाइजेशन जैसे कार्य व अनटाइड फंड से सड़क नाली, खडंजा सहित 29 तरह का विकास कार्य कराया जा सकता है। धन न मिलने से सभी कार्य बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed