फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   65 thousand rupees from bullion shopkeeper

सराफा दुकानदार से 65 हजार की टप्पेबाजी

Fri, 12 Jun 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
65 thousand rupees from bullion shopkeeper
अमेठी। आभूषण की दुकान पर खरीददारी के बहाने पहुंचे बाइक सवार दो बदमाश मौका पाकर रुपये से भरा थैला । सूचना पर पहुंची पुलिस पहले नाकाबंदी कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन तब तक वह पकड़ से दूर जा चुके थे। पुलिस दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के गांव फैजू मिया का पुरवा निवासी जगदीश विश्वकर्मा मुसाफिरखाना कस्बे में आभूषण की दुकान करते हैं। जगदीश शुक्रवार को दुकान खोल ही रहे थे कि बाइक सवार दो युवक खरीददारी के बहाने उनकी दुकान पर पहुंच गए।
विज्ञापन

दोनों युवकों ने दो सोने की अंगूठी पसंद करने के बाद जगदीश से चांदी की बिछिया दिखने को कहा। जगदीश बिछिया निकालने लगा इसी बीच बदमाश उसका 65 हजार रुपये से भरा थैला लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक जगदीश कुछ समझ पाता तब तक दोनों बिना नंबर की काले रंग की पल्सर बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसएचओ अवधेश यादव ने नाकाबंदी कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन तब तक बदमाश उनकी पहुंच से दूर जा चुके थे।

पुलिस दुकान व आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। एसएचओ ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों के कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed