{"_id":"672a66cad5b868354d018094","slug":"65-thousand-consumers-faced-power-crisis-for-four-hours-amethi-news-c-96-1-gon1004-128882-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 65 हजार उपभोक्ताओं ने चार घंटे झेला बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 65 हजार उपभोक्ताओं ने चार घंटे झेला बिजली संकट
Wed, 06 Nov 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जायस क्षेत्र में ऊर्जा निगम की ओर से अनुरक्षण कार्य किया गया। इस दौरान करीब 65 हजार उपभोक्ताओं को चार घंटे तक बिजली समस्या से जूझना पड़ा। तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे आपूर्ति बंद कर दी गई।
विद्युत उपकेंद्र जायस में रबी फसल से पहले अनुरक्षण कार्य किया जा रहा है, जिसमें ढीले तारों को कसा जा रहा है। वहीं जंपर ठीक करने के साथ ही खंभों के पास बढ़ गए पेड़ों की कटिंग आदि का कार्य किया गया। अवर अभियंता महेश कुमार पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में बिजली कटौती के लिए पहले ही स्थानीय समूहों में सूचना जारी की गई थी। ऐसे में सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक कार्य किया गया।
लगातार चार घंटे की कटौती के चलते लोगों को परेशान का सामना करना पड़ा, जिससे सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों को पानी के लिए हुई। नगरी क्षेत्र में ज्यादातर लोग पेयजल के लिए टुल्लू पंप का प्रयोग करते हैं। ऐसे में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को पानी की परेशानी हुई। वहीं मोबाइल फोन चार्जिंग व अन्य तरह की समस्या भी हुई।
विज्ञापन
आज भी बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
जायस में मंगलवार के बाद बुधवार को भी सुबह 11 से शाम तीन बजे तक अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। अवर अभियंता महेश पांडेय ने बताया कि मंगलवार को जायस से गांधीनगर तक के क्षेत्र में अनुरक्षण कार्य किया गया। वहीं बुधवार को जायस से गौरीगंज की दिशा में आगे की ओर अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। कोशिश की जाएगी कि दिनभर में बचा हुआ कार्य पूरा कर लिया जाए।