फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   65.24 percent voting was held in Amethi

अमेठी में हुआ था 65.24 फीसदी मतदान

Tue, 27 Apr 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
65.24 percent voting was held in Amethi
गौरीगंज (अमेठी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले में 62 नहीं बल्कि 65.24 फीसदी मतदान हुआ। निर्वाचन कार्यालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार बहादुरपुर ब्लॉक में सर्वाधिक 68.64 तो संग्रामपुर में सबसे कम 60.18 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शामिल रही अमेठी जिले में सोमवार को 2,430 बूथों पर डीडीसी, बीडीसी, ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान हुआ। मतदान समाप्त होने के बाद प्रशासन की ओर से मुहैया कराए गए आंकड़ों में जिले में 62 प्रतिशत मतदान होने की बात कही गई थी। सोमवार देर शाम कंट्रोल रूम ने अलग-अलग ब्लॉक के कई बूथों पर मतदान चलने की भी बात ही थी। सोमवार रात ब्लॉकवार बने स्ट्रांग रूम में मतपेटिका जमा होने के बाद मंगलवार को प्रशासन ने दूसरा आंकड़ा जारी किया है।
विज्ञापन

जारी आंकड़ों के अनुसार गौरीगंज ब्लॉक में 66.20 प्रतिशत, जामो ब्लॉक में 67.00 प्रतिशत, शाहगढ़ में 66.70 प्रतिशत, मुसाफिरखाना में 66.31 प्रतिशत, बाजार शुकुल में 64.48 प्रतिशत, जगदीशपुर में 65.00 प्रतिशत, तिलोई में 67.00 प्रतिशत, सिंहपुर में 64.57 प्रतिशत, बहादुरपुर में 68.64 प्रतिशत, अमेठी में 63.83 प्रतिशत, भादर में 62.46 प्रतिशत, भेटुआ में 65.71 प्रतिशत तथा संग्रामपुर में 60.18 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी दी गई थी। मंगलवार को जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार जिले में 65.24 फीसदी मतदान हुआ है। बहादुरपुर ब्लॉक में सर्वाधिक मतदान तो संग्रामपुर ब्लॉक में सबसे कम मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed