फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   58 learning licenses were made, faces of women and girls lit up

Amethi News: 58 के बने लर्निंग लाइसेंस, खिल उठे महिलाओं व युवतियों के चेहरे

Sun, 07 Sep 2025 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
58 learning licenses were made, faces of women and girls lit up
 अमर उजाला कार्यालय में महिलाओं का लाइसेंस बनाते कर्मी। संवाद
अमेठी सिटी। अमर उजाला की पहल पर शनिवार को गौरीगंज स्थित कार्यालय में युवतियों और महिलाओं के लिए लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित किया गया। इसमें 58 महिलाओं के लर्निंग लाइसेंस मौके पर ही बन गए। लाइसेंस हाथ में आते ही महिलाओं और युवतियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन



कार्यालय में सुबह से ही पंजीकरण कराने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी। कई अभिभावक अपनी बेटियों को साथ लेकर पहुंचे तो कुछ महिलाएं अपने पतियों संग आईं। माहौल पूरे समय उत्साहपूर्ण बना रहा। एआरटीओ कार्यालय से आए जय प्रकाश और मुकुंद मिश्र ने लाइसेंस प्रक्रिया को आसान बनाने में सहयोग दिया। महिलाओं ने प्रक्रिया पूरी होने तक धैर्यपूर्वक शिविर में समय बिताया और लाइसेंस मिलने पर खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन



शिक्षक प्रमोद तिवारी ने भी सहयोग करते हुए आवेदकों को न केवल प्रक्रिया में मदद की, बल्कि परिवहन विभाग की ऑनलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी। एआरटीओ महेंद्र बाबू ने अमर उजाला की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को लाइसेंस दिलाने के साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है। इस प्रयास से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





नहीं करनी पड़ी भागदौड़
लाइसेंस बनवाने की सुविधा घर के पास मिली। अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। अब हमें भागदौड़ नहीं करनी पड़ी।
प्रतिभा गुप्ता







अब नहीं रहेगा डर
घर के कामों के कारण समय नहीं मिलता था। स्कूटी लेकर बाहर निकलने पर लाइसेंस न होने का डर सताता था। अब यह डर खत्म हो गया है।
यामिनी सिंह







सराहनीय पहल

इतने कम समय में ड्राइविंग लाइसेंस बन जाएगा, यह कभी सोचा नहीं था। अमर उजाला ने आसान तरीका उपलब्ध कराया। ये सराहनीय पहल है।
शालिनी सिंह








तय शुल्क में मिला लाइसेंस
न तो लंबी लाइनें लगीं और न ही अतिरिक्त खर्च हुआ। तय शुल्क 350 रुपये में समय पर ड्राइविंग लाइसेंस मिल गया।
किरण सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed