{"_id":"644968c43281b0df9b0c0934","slug":"578-schools-have-not-uploaded-u-dice-details-amethi-news-c-13-1-202783-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 578 स्कूलों ने नहीं अपलोड किया यू-डायस विवरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 578 स्कूलों ने नहीं अपलोड किया यू-डायस विवरण
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में संचालित 2596 स्कूल/कॉलेज में पंजीकृत बच्चों का डाटा यू-डायस पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। लेकिन डेटा अपलोडिंग में प्रधानाचार्य रुचि नहीं ले रहे हैं। अब तक 578 स्कूल/कॉलेज ने अपलोडिंग कार्य शुरू तक नहीं किया है। विभाग ने नोटिस जारी कर सात दिन में सूचना अपलोड करते हुए जवाब देने को कहा है।
परिषदीय स्कूल व माध्यमिक इंटर कॉलेज के साथ मान्यता प्राप्त स्कूलों को सुविधा से लैस करने के साथ बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रति वर्ष यू-डायस में सूचना अपलोड की जाती है। शैक्षिक सत्र 2022-23 में उत्तीर्ण बच्चों को नाम, पिता का नाम, आधार कार्ड समेत 22 बिन्दु की सूचना पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है।
यू-डायस सूचना अपलोड करने का कार्य अब तक 578 कॉलेजों की ओर से अब तक कार्य नहीं शुरू किया है। पोर्टल पर समीक्षा की गई तो लक्षित 2,92,903 बच्चों में अब तक 2,18,828 बच्चों का डेटा अपलोड किया जा रहा है तो 18098 बच्चों का डेटा पर अब तक कार्य नहीं शुरू किया है। सिर्फ 8346 बच्चों का डेटा अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
समीक्षा के बाद बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर सात दिन में यू-डायस पोर्टल पर डाटा अपलोड कर जवाब देने को कहा गया है। डेटा अपलोड नहीं होने की दशा में विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि यू-डायस डेटा अपलोड कराने के साथ ही नियमित निगरानी की जा रही है।