फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   539 bridegrooms tied at a huge marriage event in amethi

समारोहपूर्वक परिणय सूत्र में बंधे 539 जोड़े

Sun, 12 Dec 2021 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
539 bridegrooms tied at a huge marriage event in amethi
गौरीगंज : ब्लॉक परिसर में आयोजित सीमए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मौजूद जोड़े। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। गरीब परिवार की पुत्रियों का विवाह कराने के लिए 2018 से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को चार ब्लॉक में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए लक्षित 700 में से शनिवार को 539 जोड़ों का विवाह हुआ। वैवाहिक कार्यक्रम में नव दंपती को उपहार देकर विदा किया गया।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2021-22 में सीएम सामूहिक विवाह योजना में लाभार्थियों का चयन करने के बाद विवाह कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। शनिवार को गौरीगंज में 161, तिलोई में 150, जगदीशपुर में 40, भेटुआ में 188 जोड़ों का वैवाहिक सूत्र में बांधने के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

विवाह कार्यक्रम के दौरान 470 हिंदू जोड़ों ने सोशल डिस्टेंसिंग व कोविड बचाव के बीच विद्वान पंडितों की ओर से कराए गए समस्त संस्कारों को पूरा करते हुए एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए तो कार्यक्रम में चिन्ह्ति अल्पसंख्यक वर्ग के 62 जोड़ों को मुस्लिम धर्मगुरुओं ने निकाह पढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के दौरान समाज कल्याण विभाग की ओर से सभी जोड़ों के खाते में 35 हजार रुपये अंतरित करने के साथ ही विवाह का प्रमाण पत्र व 10 हजार रुपये कीमत का उपहार दिया गया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को जलपान व भोजन कराने के बाद बहुओं की विदाई ससुराल के लिए की गई।
गौरीगंज में ब्लॉक प्रमुख उमेश सिंह, शाहगढ़ में ब्लॉक प्रमुख सदाशिव यादव, भाजपा नेता विजय किशोर तिवारी, राघवेंद्र सिंह, प्रभारी बीडीओ उमाशंकर वर्मा, एडीओ समाज कल्याण मो. अहमद तो भेटुआ में विधायक प्रतिनिधि अनंत विक्रम सिंह, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, तिलोई में विधायक मंयकेश्वरण शरण सिंह समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विवाह मंडप से फरार हुआ दूल्हा, मायूस लौटी दुल्हन
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय विकास क्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान शनिवार को शादी के लिए आया एक दूल्हा लघुशंका के बहाने मंडप छोड़कर फरार हो गया। घंटों के इंतजार के बाद जब दूल्हा वापस मंडप में नही आया तो उसकी खोज बीन शुरू हुई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

कमरौली थाना क्षेत्र के सिंदुरवा निवासी दिनेश कुमार की शादी शुकुलबाजार थाना क्षेत्र के मरदानपुर निवासी गुड़िया के साथ तय थी। दोनों शनिवार को जगदीशपुर में शादी के लिए आए भी। कुछ देर बाद लघुशंका के बहाने दिनेश उठकर बाहर गया तो फिर वापस नहीं आया। कुछ देर इन्तजार करने के बाद उसकी खोज बीन शुरू हुई। जब उसका कहीं पता नहीं चल पाया तो दुल्हन गुड़िया अपनी खुशियां आंचल में समेटे परिजनों के साथ मायूस होकर घर लौट गयी। खंड विकास अधिकारी कृष्ण कांत शुक्ल ने दूल्हे के बिना विवाह किए फरार होने की पुष्टि की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed