फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   5,353 police personnel from non-districts will conduct elections in Amethi

Amethi News: गैर जिलों के 5,353 पुलिस कर्मी अमेठी में कराएंगे चुनाव

Mon, 08 Apr 2024 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 08 Apr 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
5,353 police personnel from non-districts will conduct elections in Amethi
अमेठी सिटी। जिले के 898 मतदान केंद्रों पर आगामी 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए चुस्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए 5353 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी जिले में लगाई गई है। गैर जिलों से आने वाले पुलिस कर्मियों के ठहराने की व्यवस्था जिले के 97 कॉलेजों में की गई है। भयमुक्त माहौल में पारदर्शी ढ़ंग से चुनाव कराने के लिए जिले की पुलिस का सहयोग गैर जिले की फोर्स करेगी। सहारनपुर, महराजगंज, नोएडा की पुलिस की मदद करेगें। जीआरपी लखनऊ से चुनाव में सुरक्षा के दृष्टिगत ड्यूटी लगाई गई है। शाहजहांपुर, कन्नौज, मऊ तथा श्रावस्ती से होमगार्ड सहित कुल 2101 होमगार्ड में चुनाव में सुरक्षा की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

अमेठी की फोर्स भी अलग-अलग जिले चुनाव संपन्न कराने जाएगी। चुनाव सेल में मौजूद सूचना के बिजनौर जिले में में 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव में जिले के 19 निरीक्षक व उपनिरीक्षक तथा 254 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

97 कॉलेज में रुकेगी फोर्स गैर जिले से आने वाले पुलिस बल के रुकने के लिए प्रशासन ने 97 स्कूलों और कालेजों को चयनित किया है। जिसमें से 54 में पुलिस कर्मी और 43 में केन्द्रीय सुरक्षा बलों के रुकने की व्यवस्था की जाएगी। महानिदेशक समेत अफसरों ने भी फोर्स ठहराव वाले स्थानों का निरीक्षण कर मिली कमियां दूर करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पारदर्शी ढ़ंग से संपन्न होगी निर्वाचन प्रक्रिया
एसपी अनूप सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए गैर जिले से फोर्स का आवंटन हो चुका है। जिले के फोर्स की भी अलग-अलग जिलों में चुनाव में ड्यूटी लगी है। गैर जिले से प्राप्त होने वाली फोर्स के ठहराव के लिए चयनित काॅलेजों का निरीक्षण कर साफ सफाई, बिजली, शौचालय, नहाने की व्यवस्था, भोजन बनाने के लिए व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है। बाहर से आने वाली फोर्स को कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed