फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   52 projects worth 2600 crores will land on the ground

Amethi News: धरातल पर उतरेंगे 2600 करोड़ के 52 प्रोजेक्ट

Tue, 13 Jun 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 13 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
52 projects worth 2600 crores will land on the ground
जगदीशपुर (अमेठी)। सितंबर में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में उद्योग विभाग ने 2600 करोड़ रुपये की 52 इकाइयों को धरातल पर उतारने की तैयारी की है। सोमवार को एमओयू साइन करने वाले उद्यमियों के साथ हुई बैठक में डीएम राकेश कुमार मिश्र ने समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया।
विज्ञापन



औद्योगिक क्षेत्र स्थित बीएचईएल टाउनशिप के सभागार में हुई बैठक में उद्यमी सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी श्रीजीडी इंडस्ट्रीज के नाम से एक इकाई बी-3 सेक्टर 14 में लग रही है जिसकी बैंक गारंटी फ्री होना है। गत दिनों हुई बैठक में निस्तारण के लिए कहा था लेकिन, अभी तक नहीं हुआ। डीएम ने नाराजगी जताते हुए उपायुक्त उद्योग राजीव पाठक को दो दिन में समस्या का समाधान करने को कहा।
विज्ञापन


इंजीनियर संजय सिंह ने गौरीगंज के टिकरिया में इकाई स्थापना के लिए विद्युत पावर सप्लाई नहीं मिलने की बात डीएम के सामने कही। इस पर अधीक्षण अभियंता ने गलत पोर्टल पर आवेदन करने की बात कहते हुए दूसरे पोर्टल पर आवेदन कराते हुए निस्तारण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उद्यमी पुष्पराज सिंह ने कौहार में जमीन संबंधी प्रकरण की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर डीएम ने यूपीसीडा के मौजूद कर्मचारी द्वारा सार्थक उत्तर नहीं दे पाने पर उनके उच्चाधिकारियों से बात करके बताया कि जल्द ही पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उद्यमियों को भूखंड आवंटित करने को कहा।


डीएम ने कहा कि जिले में औद्योगिक माहौल तैयार कर अधिक से अधिक रोजगार सृजन कर जिले का विकास करना शासन और उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उद्यमियों को उद्योग स्थापना में कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए सभी को ईमानदारी से समय से कार्य करना होगा। बैठक में सीडीओ सान्या छाबड़ा, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र मिश्र, सहायक श्रमायुक्त गोविंद यादव मौजूद थे।





15 जून तक चलेगा पंजीयन अभियान
लाभार्थियों के अनिवार्य रूप से यूआरसी पोर्टल पर उद्यम रजिस्ट्रेशन अभियान के रूप में कराने पर की बात बैठक में कही गई। बताया कि अभियान 15 से 23 जून तक संचालित अभियान में 7500 रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य निर्धारित है।




8650 करोड़ रुपये के 298 एमओयू हुऐ थे साइन
जिले में उद्योग स्थापना के लिए 298 एमओयू संपादित हुए हैं जिसमें लगभग 8650 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित किया गया है। 52 इकाइयों के उद्यमियों ने एमओयू हस्ताक्षर कर 26 सौ करोड़ के निवेशकों को सितंबर 2023 में की जाने वाली प्रथम ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए चिह्नित किया गया है। जिसमें से 25 इकाइयों की ओर से निवेश सारथी पोर्टल पर लैंड फैसिलिटेशन अपडेट किया है। अवशेष 27 इकाइयों के लिए लैंड फैसिलिटेशन को लेकर कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed