{"_id":"69dd412f584be0259a066020","slug":"50000-people-faced-power-outage-for-eight-hours-amethi-news-c-96-1-ame1016-163301-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 50 हजार लोगों ने आठ घंटे झेला बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 50 हजार लोगों ने आठ घंटे झेला बिजली संकट
Tue, 14 Apr 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर। 132 केवी बिजली उपकेंद्र से सोमवार को करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। 33 केवी लाइन के सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते सुबह से ही आपूर्ति बंद कर दी गई थी। इस दौरान 50 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हुए। साथ ही औद्योगिक इकाइयों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा।
बिजली कटौती सुबह 7:30 बजे से शुरू होकर शाम 4:15 बजे तक चली। इस दौरान उपकेंद्र पर जंपर बदलने समेत कई तकनीकी सुधार कार्य किए गए। बिजली न रहने से घरेलू उपभोक्ताओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को गर्मी और पानी की समस्या से जूझना पड़ा, जबकि छोटे कारोबार भी प्रभावित रहे। कटौती का असर 33 केवी इन्हौंना, जगदीशपुर ग्रामीण, महोना, फर्टिलाइजर, बीएचईएमसीएल, एचटीएल, सेल और अन्य क्षेत्रों पर पड़ा। इन फीडरों से जुड़े गांवों और औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली पूरी तरह बंद रही।
औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन प्रभावित रहा, जिससे कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ा। कई इकाइयों में मशीनें बंद रहीं और कामकाज ठप हो गया। अधिशासी अभियंता बिजली वितरण खंड सुल्तानपुर रवि कुमार यादव ने बताया कि कार्य के संबंध में उपभोक्ताओं को पहले ही सूचित कर दिया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लाइन सुदृढ़ीकरण से भविष्य में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु होगी और बार-बार होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी। एसडीओ ट्रांसमिशन फैजान खान ने बताया कि उपकेंद्र में जंपर बदलने और अन्य तकनीकी कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।