फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   50 corona positive

तुन बैंक कर्मी समेत 50 स्थानीय हुए कोरोना संक्रमित

Tue, 15 Sep 2020 07:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
50 corona positive
अमेठी। कोविड-19 की जांच के लिए एकत्र सैंपल के परीक्षण में तीन बैंक कर्मी समेत 50 स्थानीय नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट में सर्वाधिक संक्रमित जगदीशपुर व गौरीगंज विकास खंड के अलग-अलग स्थानों पर मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में सामुदायिक संक्रमण बढने के बावजूद लोग बचाव के प्रति जागरुक नहीं हो रहे हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद जिला प्रशासन संक्रमितों के उपचार व सैनिटाइजेशन व बचाव कार्य कराने में युद्धस्तर पर जुटा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण तथा संभावित संक्रमितों की जांच कर उपचार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार सैंपल एकत्र कर रहा है। जांच के बाद सोमवार देर रात संग्रहित 1,449 जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को मिली। जांच रिपोर्ट में 1,399 की रिपोर्ट निगेटिव तो गौरीगंज स्थित बैंक आफ बड़ौदा के दो कर्मी, मुसाफिरखाना अढ़नपुर स्थित बीओबी शाखा के एक कर्मी व जामो थाने के एक सिपाही समेत 50 के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में जगदीशपुर विकास खंड के 13, गौरीगंज में आठ, संग्रामपुर, सिंहपुर व भेटुआ विकास खंड में तीन-तीन, अमेठी व तिलोई विकास खंड में चार-चार, शुुकुलबाजार व जामो में पांच-पांच तथा शाहगढ़ व मुसाफिरखाना विकास खंड में एक-एक स्थानीय नागरिक संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में सर्वाधिक जगदीशपुर विकास खंड के लोग शामिल हैं।

जगदीशपुर के साथ जिले के कई हिस्सों में सामुदायिक कोरोना संक्रमण फैलने के बावजूद लोग बचाव के प्रति जागरूक नहीं हो रहे हैं। रिर्पोट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मिले मरीजों के उपचार का प्रबंध सुनिश्चित कराते हुए प्रोटोकॉल के तहत बचाव कार्य व सैनिटाइजेशन के लिए संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए अग्रिम निर्देश तक आवागमन प्रतिबंधित कर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed