फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   47 arrest

लॉकडाउन तोडने पर 47 हुए गिरफ्तार

Fri, 17 Apr 2020 09:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
47 arrest
गौरीगंज (अमेठी)। लॉकडाउन अनुपालन के लिए सख्ती बरत रही पुलिस ने गुरुवार देर शाम 47 लोगों को धर दबोचा। इस दौरान पुलिस ने 27 बाइक व एक लग्जरी जीप भी सीज कर दी। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। 25 मार्च को लागू लॉकडाउन के बाद से अब तक की यह एक दिन में सर्वाधिक गिरफ्तारी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन घोषित कर रखा है। रोक के बावजूद बड़ी संख्या में लोग ऐसे हैं जो अनावश्यक घरों से बाहर निकल रहे हैं। सड़क पर भीड़ को नियंत्रित किया जा सके इसके लिए जिला प्रशासन सख्ती भी कर रहा है बावजूद इसके लोग मान नहीं रहे। गुरुवार देर शाम मुसाफिरखाना पुलिस ने अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलकर अलग-अलग जगह पर एकत्र 34 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने 27 बाइक व एक लग्जरी जीप भी थाने लाकर सीज कर दी। इसके अलावा सात लोगों को अमेठी पुलिस तो छह लोगों को शिवरतनगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। गुरुवार शाम हुई गिरफ्तारी लॉकडाउन लागू होने के बाद से अब तक की एक दिन में हुई सर्वाधिक गिरफ्तारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी
मुसाफिरखाना पुलिस ने जिन 34 लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें मो. शक्कर, रामकुमार, शिवा सिंह, मनोज कुमार, दिनेश कुमार, मुख्तार अली, अखिलेश कुमार मिश्र, अबरार अहमद, ननकऊ, जितेंद्र, गुड्डू, रंजीत कुमार, राजेश कुमार, संजीव कुमार गुप्ता, हृदयराम मौर्या, शुभम सिंह, मो. रिजवान, अदालत वर्मा, रामचंद्र यादव, अजय कुमार यादव, जुम्मन खां, मुश्ताक, शिवमिलन, दिनेश कुमार, राजकरन, धीरज मिश्र, रामनंद धोबी, मोनू, अब्दुल कलाम, सद्दाम अली, राजेंद्र मिश्र, पप्पू, रामधीरज व सूरज कुमार तो शिवरतनगंज पुलिस ने जिन छह लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें अनिलेश कुमार, नकछेद, अमरजीत, दिनेश कुमार, आरिफ और शादाब उर्फ सोनू तथा अमेठी पुलिस ने जिन सात लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें राम कैलाश, बैजनाथ, संगम लाल, पवन कुमार, रवि कुमार, मोनू तथा संजय शर्मा शामिल हैं।

होगी कड़ी कार्रवाई : एसपी
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कहा कि लोगों को नहीं समझ आ रहा कि पुलिस उन्हीं के लिए परेशान है। बावजूद इसके लोग लॉकडाउन तोड़ने पर आमादा रहते हैं। एसपी ने कहा कि बाहर निकलने वाला उचित कारण स्पष्ट नहीं कर पाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed